Mradhubhashi
Search
Close this search box.

आई आई एस टी में जलियावाला बाग गोलीकाण्ड की 104वी बरसी पर परिचर्चा

आई आई एस टी में जलियावाला बाग गोलीकाण्ड की बरसी पर परिचर्चा

स्थानीय इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलाजी के सभागृह में जलियांवाला बाग़ नरसंहार की 104वी बरसी पर ” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और युवा” विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।

इंदौर – मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी,मुख्य वक्ता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,संस्थान के महानिदेशक अरुण एस भटनागर,केशव पाटीदार,आई आई पी के प्रिंसिपल श्री दिनेश मिश्रा व् डीन प्रोफेसर श्री बी.के.जोशी ने व्याख्यान का शुभारंभ सरस्वती माँ के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की हम राष्ट्र के है राष्ट्र हमारा है और जो राष्ट्र को समर्पित हो जाता है वही गाँधी और भगत सिंह बन जाता है। उन्होंने कहा की जलियाँवाला बाग की घटना से उधम सिंह का खून खोला और उन्होंने जनरल डायर को उन्ही की भूमि पर मारा ये होता है भारत का युवा।

रानी लक्ष्मी बाई ने अग्रेजो से समझौता करने की बजाय तलवार उठाया था यह भारत का युवा होता है।अभिमन्यु ने तो युवा अवस्था में भीष्म तक से लड़ाई लड़ ली थी। लार्ड मेकाले ने देखा के भारत की गुरुकुल व्यवस्था के होते राज नहीं किया जा सकता तो उसने भारत की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया। आज जरुरत है युवाओ को विदेश जाने का मोह छोड़ कर देश के विकास में योगदान देने की। इसी भूमि पर अब विकास में युवा योगदान दे।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति लागू कर भारतीय संस्कृति के रक्षा हेतु एतिहासिक कार्य किया गया है।

मुख्य वक्ता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हर युवा को जलियांवाला जरूर जाना चाहिए और कालेज को ट्रिप जलियांवाला बाग ले जाना चाहिए। श्री सिंह ने कहा की आजादी के बाद राजनेताओ ने अपने परिवार के उत्थान हेतु काम किया ना की भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु।

श्री सिंह ने कहा की भगत सिंह,ऊधम सिंह,चंद्रशेखर आजाद,राम प्रसाद बिस्मिल,अशफ़ाकुल्लाह खान,बैकुंठ शुक्ला ने देश की आजादी की लड़ाई नेताओं के राजकुमारों को सत्ता मिले इसके लिए नहीं लड़ी थी।श्री सिंह ने कहा की ख़ुशी होता है की आजादी के अमृत काल में भारत के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेता कर रहा है जिसके पीछे पूरी दुनिया खड़ी है।श्री सिंह ने कहा की आज जी 20 का नेतृत्व भारत कर रहा है।श्री सिंह ने कहा की भारत माता के वीर सपूतों के सपनों का भारत बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनरात काम कर रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए संस्थान के महानिदेशक अरुण भटनागर ने अपने उद्बोधन में स्वतन्त्रता सेनानियों के योगदान और आज की युवा पीढ़ी को स्वतन्त्रता संग्राम की घटनाओ को कविताओं के माध्यम से प्रकट किया। उन्होंने भगत सिंह की पंक्तिया मेरे लहू का हर कतरा इंकलाब लाएगा ,मेरे बाद वतन पर मरने वालो का सैलाब आएगा सुनाकर छात्रों में जोश और ऊर्जा का अभूतपूर्व संचार किया। अंत में श्री केशव पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट