Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Dilip Kumar: बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में इंतकाल, 5 बजे होंगे सुपुर्दे खाक

Dilip Kumar: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7 जुलाई को इंतकाल हो गया। 98 साल के दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के निधन की खबर सबसे पहले उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने दी और कहा कि लंबी बीमारी के चलते दिलीप साहब का आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया।

हिंदुजा हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनको सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनको सांस लेने में दिक्कत होने के बाद 6 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा हो गया था उपचार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 29 जून को एक बार फिर दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

फैंस दे रहे हैं सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

उनकी पत्नी मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दे रही थी। पिछली बार जब वो अस्पताल में भर्ती हुए थे उस वक्त सायरा बानो ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी हालत में सुधार वो जल्द अपने घर चले जाएंगे, लेकिन इस बार इनके चाहने वालों की दुआएं काम नहीं आई और वो इस दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन की खबर दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर दी गई। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिलीप कुमार को सुपुर्दे खाक सांताक्रुज कब्रिस्तान में आज शाम 5 बजे दफनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजली

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजली दी और कहा कि दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। वह अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि उनका चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याया की समाप्ति है। वे हमेसा लोगों को दिलों जिंदा रहेंगे। भगवान उन्हे अपने श्रीचरणों मे स्थान दे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट