Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Digvijay Singh ने बताया बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के 7 दावेदारो के नाम,जिन्होंने शपथ के लिए सिलवा रखे हैं सूट

Digvijay Singh ने बताया बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के 7 दावेदारो के नाम

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता Digvijay Singh इन दिनों बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। आज दिग्विजय सिंह सागर जिले की सुरखी विधानसभा पहुंचे। दिग्विजय सिंह जमकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर बरसे। दिग्विजय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं।

7 लोगों ने तो कपड़े भी सिलवा लिए हैं। Digvijay Singh ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सीएम पद छोड़ने को तैयार नहीं है। सीएम पद के लिए भूपेंद्र सिंह,गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर,कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा भी तैयारी में है। 7 लोग मुख्यमंत्री पद के लिए कमर कसे हुए हैं और सूट सजवा के रखे हुए हैं कि कब मौका मिल जाए। लेकिन 2023 में शपथ ग्रहण कमलनाथ जी की होगी।

Digvijay Singh ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है। तो वह जन सेवा की जगह स्वयं सेवा करने लगती है। अच्छे लोग भी जो बीजेपी में जाते हैं वह बिगड़ जाते हैं। अब वहां के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ना जाने कितना पैसा लेकर भाजपा में गए हैं। वह जनसेवा नहीं व्यवसाय कर रहे हैं। वह कहते हैं कोई भी काम होगा तो उनकी कंपनी करेगी। वही कसानों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी गेहूं का मौसम है।

यहां जो खरीदी केंद्र हैं वहां तीन-चार दिन से किसान खड़े हैं। लेकिन खरीदी नहीं हो रही। एक बोरी पर 15 रुपए अलग से लिए जाते हैं। यह पैसा किसके लिए है, कहां जा रहा है, शिवराज कहते हैं कि वह किसान पुत्र हैं। किसानों को लूटा जा रहा है।15 रुपए जो एक्स्ट्रा लिया जा रहा है।यह पैसा किस के खाते में जमा हो रहा है, अगर एक करोड़ पूरी की खरीदी हुई तो ₹15 करोड़ वसूले जाते हैं।

Digvijay Singh ने कहा यहाँ अब यह कहा जाता है,अब तो सुरखी मैं भाजपा के लोग भी दुखी हैं। सुबह कई लोग मुझसे मिले। जिन्होंने चना खा कर जनसंघ के जमाने में काम किया है।वह भी दुखी है। गौरतलब है कि सागर की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह राजपूत हैं। जो मध्य प्रदेश में परिवहन मंत्री है। दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ गोविंद सिंह पर भी जमकर बरसे है।

#DigvijaySingh

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट