फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है। मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मेसी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए हैं। यह मेसी का पहला बार वर्ल्ड कप का खिताब है।
धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर जीवा धोनी की जर्सी पहनी हुई फोटो शेयर की है। इस जर्सी पर मेसी के हस्ताक्षर हैं। जीवा मेसी की हस्ताक्षर को देख रही हैं।