Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Devguru Brahspati Udai: देवगुरु बृहस्पति का हुआ उदय, विभिन्न राशियों पर रहेगा ऐसा असर

Devguru Brahaspati Udai: देवगुरु बृहस्पति 14 फरवरी की रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि में भ्रमण करते हुए पूर्व दिशा में उदय हो चुके हैं। ये 17 जनवरी को सांध्यकाल में 5 बजकर 50 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हुए थे। देवगुरु के उदय होने का विभिन्न राशियों पर असर दिखाई देगा। आइए जानते हैं किस राशि पर देवगुरु के उदय होने का कैसा असर रहेगा।

मेष राशि-

देवगुरु बृहस्पति इस राशि के कर्मभाव में उदय हुए हैं। मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी और कारोबार में उन्नति होगी। रोजगार संबंधी कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनेंगें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होने की संभावना है।

वृषभ राशि-

इस राशि में देवगुरु बृहस्पति का उदय होने से नीच भंग योग बन रहा है। भाग्योदय होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ यश की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कारोबार में मुनाफा होगा।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के आठवें भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इससे इस राशि वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस समय दांपत्य जीवन में भी दिक्कतें हो सकती है। मुकदमे या किसी विवाद में न पड़े।

कर्क राशि-

इस दौरान कर्क राशि वालों को कभी तरह के लाभ प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाह संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं। कारोबारियों के समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और धनलाभ के योग हैं।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों को बृहस्पति के उदय से मिले-जुले फल की प्राप्ति होगी। यह समय शत्रुओं से सावधान रहने का है। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं, लेकिन इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में और छात्रों को शैक्षणिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

कन्या राशि-

बृहस्पति के उदय से आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी और शोहरत भी प्राप्त होगी। आय के साधनों में इजाफा होगा और धनलाभ होगा। संतान प्राप्ति के योग हैं। छात्रों के लिए बेहतर समय है, लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला राशि-

बृहस्पति का उदय चौथे भाव में होने से यह समय मिश्रित फलदायी रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों ता निपटारा होगा, लेकिन कानूनी विवाद में उलझने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी कलह हो सकता है। शत्रु पीड़ा हो सकती है।

वृश्चिक राशि-

पराक्रमभाव में बृहस्पति के उदय भी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। इस समय आप जो भी निर्णय लेंगे, उसकी प्रशंसा की जाएगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि होने के साथ विदेश संबंधी कामकाज में सफलता मिलेगी।

धनु राशि-

इस राशि में धनभाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है। इस समय आपका आर्थिक एवं सामाजिक पक्ष काफी प्रबल होगा। अपनी वाणी के बल पर समस्याओं का समाधान खोज लेंगे। स्वास्थ्य को लकर सजग रहने की जरूरत है।

मकर राशि-

बृहस्पति के उदय से मकर राशिवालों के कामकाज का विस्तार होगा। कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगें और धनलाभ की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि-

कुंभ राशिवालों के लिए बृहस्पति का उदय मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। इस समय आपके खर्चे कुछ बढ़े हुए रहेंगे, जिससे धन को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। विधस यात्रा के लिए यह समय शुभ फलदायी रहेगा।

मीन राशि-

बृहस्पति के उदय से मीन राशि वालों को धनलाभ होगा। रुका हुआ धन लौटने की भी उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर सफलता मिलने के योग हैं। नव दंपत्ति को संतान की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट