Mradhubhashi
Search
Close this search box.

OBC महासभा का प्रदर्शन, डेढ़ हजार लोगों को किया गिरफ्तार

भोपाल। ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया है। वहीं जब वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सीएम हाउस के घेराव की चेतावनी को देखते हुए भोपाल पुलिस ने राजधानी में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। हर तरफ पुलिस का पहरा है और सीएम हाउस तक जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत जारी है। रविवार को ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस के घेराव की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस ने रविवार सुबह एयरपोर्ट से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा ओबीसी महासभा के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में या नजरबंद करके रखा हुआ है।

उधर शहर के कई हिस्सों से सीएम हाउस का घेराव के लिए आ रहे ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर के अलग अलग जगहों से सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इधर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इरशाद वली ने बताया की सीएम हाउस के आसपास घेराव करने से शहर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। आमजन का रास्ता बंद करने पर परेशानी होने हो सकती है। इसलिये गिरफ्तारी की गई है। ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मो. ताहिर खान की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट