Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Japan के पूर्व PM Shinzo Abe पर जानलेवा हमला, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई गोली

नारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में गोली मार दी गई। वारदात के वक्त आबे रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर भाषण दे रहे थे। पूर्व पीएम की स्पीच का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था। आबे पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा प्रांत में एक सभा में भाषण देने के दौरान गोली मारे जाने से बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्‍हें दो गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि ये गोलियां शिंजो आबे के सीने और गर्दन में लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। यह भी बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच जापान सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली लगी है।

जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा स्‍थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे देश को संबोधित करेंगे। घटना के शुरुआती फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर आबे के पीछे से आता है। हालांकि, इस वीडियो में हमलावर नहीं दिख रहा है। फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में धुंआ फैल जाता है, जिससे चीजें बहुत धुधली हो जाती है। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट