Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दंगल फेम जायरा वसीम बोलीं- वह हिजाब में नहीं आपके बनाए हुए सिस्टम में कैद हैं

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार नजर आईं जायरा वसीम अब ‘हिजाब कॉन्ट्रोवर्सी’ पर खुलकर बोलती दिखाई दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हिजाब विवाद के बीच अपनी बात कही है. अपने पोस्ट में जायरा वसीम मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में बात करती दिखती हैं, उनके समर्थन में कहती हैं- ‘हिजाब एक चॉइस, ये गलत है. यह एक प्रकार की धारणा है जिसे सुविधा अनुसार बनाया गया है, यह अज्ञानता की वजह से हुआ है.’

जायरा ने अपने पोस्ट पर लिखा, यह धारणा चली आ रही है कि हिजाब एक पसंद है, यह गलत जानकारी है। सुविधा या अज्ञानता की वजह से ऐसी धारणा बनी है। इस्लाम में हिजाब पसंद नहीं बल्कि एक दायित्व है। इस तरह जब एक महिला हिजाब पहनती है तो वह उस ईश्वर द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा कर रही है। जिसे वह प्यार करती है और खुद को उसे समर्पित कर दिया है। मैं भी हिजाब पहनती हूं। मैं इस सिस्टम का भी विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो उन महिलाओं पर किया जा रहा है। आप उन्हें लिमिट में बांध रहे हैं, मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये आपका एजेंडा को बढ़ावा देने जैसा है। वह हिजाब में नहीं आपके बनाए हुए सिस्टम में कैद हैं।

जायरा ने आमिर खान स्टारर दंगल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक​​​​​​​ में नजर आई थी। जायरा ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर द स्काई इज पिंक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट