अशोकनगर- संस्कृति सदभाव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विगत कई वर्षों से निकाली जा रही है।
चुनरी यात्रा संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर आज को दोपहर 3 बजे से स्थानीय लवकुश मंदिर से एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान यह यात्रा शहर के गांधी पार्क, तुलसी पार्क सहित विभिन्न मार्गों से हो कर शीतला माता मंदिर पहुंची। जहां माता रानी को 151 मीटर लंबी चुनरी भेंट की गई। यात्रा को सफल बनाने की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू कर दी थी। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बाई साहब यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।