Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गंजबासौदा में बच्चे को बचाने में जुटी भीड़ कुएं में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका

गंजबासौदा: विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात 9 बजे एक भीषण हादसा हो गया। एक कुएं की मुंडेर के धंसने से कई लोग उसमें गिर गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कुए में गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

4 लोगों के शव निकाले

देर रात हुए इस हादसे में कई लोगों के कुएं में गिरने की आशंका है। सुबह तक 20 लोगों को निकाल लिया गया है। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा है। देर रात राहत कार्य में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया, जिससे बचाव दल के तीन लोग भी घायल हुए। कुए के पानी में कुछ लोगों के होने की संभावना है। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया इसके साथ ही विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे।

कुएं मे 30 फीट तक है पानी

NDRF और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रहने वाला 13 साल का रवि अहिरवार नाम का लड़का 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए बड़ी संख्या में कुएं के आसपास लोग इकट्ठा हो गए। तभी कुएं की मुंडेर अचानक धंस गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग कुएं में गिर गए। कुएं मे 30 फीट तक पानी भरा हुआ है। कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट