Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Coronavirus: कोरोना के कहर पर राहत का मलहम, पिछले 24 घंटों में सुस्त पड़ी महामारी की रफ्तार

Coronavirus: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के बढ़ते कदम कुछ हद तक कमजोर हुए हैं। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख से नीचे आया है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों के आंकड़े में भी कमी आई है।

महामारी की रफ्तार हुई धीमी

रविवार को कोरोना से जूझ रहे देश के लिए राहतभरी खबर आई। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,66,317 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,62,410 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में महामारी से 3747 लोगों की जान गई। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,146 हो गई। देश में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,41,368 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 फीसद है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 फीसद है।

मृत्युदर पर लगी लगान

रविवार को 3,53,680 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,65,266 हो गई है, जबकि महामारी से मृत्युदर 1.09 फीसद है। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 3747 लोगों में से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 572 लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं। महामारी से सबसे ज्यादा 10 राज्य प्रभावित है। इन दस राज्यों में 71 फीसद नए मामले सामने आए हैं। ये दस राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं।

वैक्सीन की दी गई 16.94 करोड़ खुराक

देश के बीस राज्यों में 10 लाख की आबादी पर महामारी से मृत्यु राष्ट्रीय औसत (176) से कम है, जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है। देश में अब तक वैक्सीन के 16.94 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में दी गई टीके की कुल खुराकों का 66.78 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ही दिया गया है। 1

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट