Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Corona Vaccine: दुनिया का रक्षक बना भारत, 23 देशों को हो रही है सप्लाई, 40 और ने की है मांग

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी ने दुनिया को बड़े सबक दिए हैं। इस समय कोरोना से मुकाबले के लिए भारत अग्रणी भूमिका में सामने आया है। दुनिया के कई देश कोरोना वैक्सीन के लिए भारत से आस लगाए बैठे हैं। दुनिया की बड़ी आबादी की सेहत का रखवाला वर्तमान में भारत बना हुआ है।

कतार में लगे कोरोनो वैक्सीन के लिए देश

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने विकसित देशों के 60 प्रतिशत लोगों के लिए वैक्सीन की आपूर्ति कर हिंदुस्तान को दुनिया की फार्मेसी बना दिया है। भारत में निर्मित वैक्सीन फिलहाल 23 देशों को निर्यात किए जा रहे हैं। इसके अलावा 40 और देश भारत में बने वैक्सीन के लिए कतार में खड़े हुए हैं।

विश्व में छाया भारत

डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि वर्तमान में करीब 30 वैक्सीन कैंडिडेट क्लीनिकल और प्री-क्लीनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। वैक्सीन को लेकर भारत पूरे विश्व में छाया हुआ है। डॉ. हर्ष वर्धन ने ये जानकारियां सीएसआईआर-सीडीआरआई (लखनऊ) के 70वें वार्षिक उत्सव को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कही।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट