Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को दिए गुलाब के फुल

पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बुरहानपुर. देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी हर जिलें में नए-नए तरीके से प्रदर्शन कर रही हैं। बुरहानपुर जिले में कांग्रेस ने हाथों में गुलाब का फुल देकर प्रदर्शन किया।

बुरहानपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे जिसमें लिखा था मोदी-शिवराज शर्म करो पेट्रोल-डीजल के दाम कम करों। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल भरवाने आ रहे लोगों के हाथों में गुलाब का फुल दिया।  इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट