Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राजधानी में कांग्रेसियों ने फूंका फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला

भोपाल। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित की गई फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान को लेकर राजधानी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताकर शहर के 6 नंबर स्टॉप पर पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान के नेतृत्व में  प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।

इस दौरान फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी की और उनके द्वारा दिए गए बयान पर आक्रोश जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता और सदस्यों ने उनको दिए गए अवार्ड को वापस लिए जाने की मांग की।

पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा खुलेआम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया जा रहा है। वहीं केंद्र की मोदी व राज्य की शिवराज सरकार चुप बैठी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्पष्ट करना चाहिए कि वह कंगना राणावत के साथ है या उनके खिलाफ है। अगर वह खिलाफ है तो उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पद्मश्री अवार्ड वापस लिए जाने की पहल की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट