Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पेट्रोल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, बड़े नेता रहे गायब

इंदौर। इंदौर में मृदुभाषी की खबर का असर देखने को मिला जहां मृदुभाषी की खबर प्रसारित होने के बाद शहर कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांध कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पेट्रोल में लगातार मूल्यवृद्धि को लेकर इंदौर में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इंदौर के गांधी भवन पर बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेसियों के मुंह पर इस दौरान काले मास्क नजर आए। कांग्रेसियों का कहना था की सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है वही प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे अधिक टैक्स भी वसूल रही है जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल और डीजल की अंतराष्ट्रीय कीमतों में कमी के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है और सरकार दाम में इजाफा कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन से ज्यादातर बड़े नेताओं ने दूरी बनाए रखी। ऐसे में यह प्रदर्शन सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह गया। ऐसे में इस प्रदर्शन का कितना असर प्रदेश की शिवराज सरकार पर होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट