Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया कांग्रेस ने याद

भोपाल। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। आयरन लेडी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में सबसे पहले वीआईपी रोड स्थित प्रतिमा, इसके बाद प्रियदर्शनी पार्क,व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने मौजूद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

लौह महिला के रूप में विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पूरे मध्यप्रदेश में मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में स्थापित स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भी याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।।यहां उपस्थित कांग्रेसियों ने इंदिरा जी के बलिदान को याद को याद किया। नेताओं ने इंदिरा जी को साहस की प्रतिमूर्ति , शक्ति व सूझबूझ रखने वाली नेता बताया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी ने देश की राजनीति में न केवल नई मिशाल गढ़ी बल्कि दुनिया में भारतीय लोकतंत्र के साथ ही अपने व्यक्तित्व का लोहा भी मनवा लिया। हर भारतवासी को आत्मसम्मान से जीने का अधिकार दिया बल्कि समाज के शोषित वर्ग तथा समाज के उपेक्षित व प्रताड़ित भारतीय नारियों को सशक्त बनाने की दिशा भी सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट