Mradhubhashi
Search
Close this search box.

घर वापसी के लिए कांग्रेस ने खोलें अपने दरवाज़े, भाजपा की तैयारियों को बताया दिखावे की औपचारिकता

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो चुके नेताओं के लिए कांग्रेस ने फिर घर वापसी अभियान शुरू कर दरवाजे खोल दिए हैं। विंध्य क्षेत्र में इसे बड़े पैमाने पर कांग्रेस जोर-शोर से चला रही है। साथ ही साथ कांग्रेस ने यह तर्क भी दिया है बिकाऊ की कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है वह वापसी का मन ना बनाएं।

जो घर वापसी करना चाहे तो उनका स्वागत है

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के दरवाजे आज भी उन लोगों के लिए खुले हुए हैं। जिनका मन आज भी कांग्रेस की विचारधारा के साथ हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जो लोग गलतफहमी के चलते हैं। कांग्रेस छोड़ अन्य दलों के साथ हो गए थे और उन्होंने कभी भी अन्य दलों में रहते हुए भी कांग्रेस के खिलाफ कोई अर्नगल टिप्पणी नहीं की जो घर वापसी करना चाहे तो उनका स्वागत है।

भाजपा की दिखाने के लिए महज औपचारिकता है

मगर वह विधायक जिन्होंने अपना जमीर बेचा है, अगर वह आना चाहेंगे तो उन्हें कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान पर तंज कसते हुए वर्मा ने कहा कि यह महज भाजपा की दिखाने के लिए महज औपचारिकता है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेरी विधानसभा सोनकच्छ से शुरुआत की थी क्योंकि में भी हर 15 दिनों में उनकी विधानसभा बुधनी पहुंच जाता हूं। वर्मा ने कहा कि सीएम शिवराज के वाह जाने से कोई अन्तर नही आया है। मगर वहाँ उल्टे लोगो ने वहाँ उनका विरोध किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट