Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, नर्मदा परिक्रमा पर की थी अनर्गल टिप्पणी

भोपाल। भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के द्वारा नर्मदा परिक्रमा वसियों को भोपाल के दशहरा मैदान के मंच से नर्मदा भक्तो को पापी शब्द कहकर संबोधित किया है। इसके संबंध में कांग्रेसियो के द्वारा ब्यावरा अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ब्यावरा विधायक रामचन्द्र दांगी ने बताया कि दिग्विजय सिंह और सैकड़ो लोगो ने मां नर्मदा की परिक्रमा यात्रा की है। मां नर्मदा के दर्शन करने पर पाप नष्ट हो जाते है। वही दिग्विजय सिंह के साथ भक्तो ने नर्मदा यात्रा की है। प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने सांसद बना कर यह बता दिया की किस तरह की विचार धारा की है, मालेगांव बम ब्लास्ट में भी इनका नाम आया था। साथ ही जोशी हत्या कांड में उनका नाम है। यह महिला कही से भी साधवी नही लगती है व साथ ही गांधीजी के खिलाफ भी कुछ ना कुछ बोलती रहती है। ऐसी महिलाओ को भाजपा पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

ब्यावरा से मृदुभाषी के लिए प्रदीप जैन की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट