Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अयोध्या श्रीराम मंदिर धन संग्रह पर कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार

भोपाल। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे धन संग्रह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्विजय सिंह द्वारा धन संग्रह की जानकारी मांगने के बाद अब कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने धन संग्रह को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है और विवादित बयान दिया है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं पर चंदे से शराब पीने का लगाया आरोप

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किए जा रहे धन संग्रह पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने धन संग्रह की जानकारी मांगने की बात कही थी अब विधायक कांतिलाल भूरिया ने श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता मंदिर के नाम पर दिन में चंदा इकठ्ठा करते हैं और शाम को उसी पैसे से नदी किनारे बैठकर शराब पीते है।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार

कांतिलाल भूरिया के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेसी हमेशा भगवान श्रीराम पर प्रश्नचिन्ह लगाते है उन्होंने श्रीराम सेतु को तोड़ने का काम किया। अब जबकि मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बन रहा है तो कांग्रेस के नेताओ के पेट में दर्द हो रहा है कांग्रेस नेता का बयान शर्मसार करने वाला है।

जवाहर लाल नेहरू पर कसा तंज

वहीं उन्होंने बजट को लेकर कहा कि इस बार का बजट हर बिंदु को छूने वाला है। हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि बजट का बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश को मिला है मंत्री विश्वास सारंग ने नेहरू पर तंज हंसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के युवाओं को इस बात का भी ज्ञान दे की इस देश के विभाजन के लिए नेहरू जी ने क्या चाल चली थी वह इस बात का भी ज्ञान देना चाहिए कि किस तरह से कश्मीर को विवादास्पद बनाया। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ड्रिल करने का काम कांग्रेस ने किया, विकास अवरुद्ध करने का काम कांग्रेस ने किया। स्वास्थ्य के लिए बड़े हुए बजट पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए बजट बढ़ाया है यह इस बात को इंगित करता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा देश और आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट