Mradhubhashi
Search
Close this search box.

विवादित बयान पर मचा बवाल तो कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने दी ऐसी सफाई

भोपाल। अपने बयान पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया बचाव की मुद्रा में आ गए हैं और अब पलटते हुए सफाई देने लग गए हैं। उन्होंने अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं।

अपने बयान से पलटे कांतिलाल भूरिया

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के कार्य में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया अपने बयान से पलट गए हैं। अपने बयान पर बवाल मचता देख उन्होंने सफाई दी और कहा कि ऐसा मैने नहीं कहा बल्कि गांव गांव में जनता कह रही है कि राम मंदिर के लिए पहले भी चंदा हुआ था और अब एक बार फिर चंदा हो रहा है। इससे पहले कांतिलाल भूरिया ने कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता मंदिर के नाम पर दिन में चंदा इकठ्ठा करते हैं और शाम को उसी पैसे से नदी किनारे बैठकर शराब पीते है।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने किया था पलटवार

उनके विवादित बयान पर भाजपा ने सख्त एतराज जताते हुए पलटवार किया था। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेसी हमेशा भगवान श्रीराम पर प्रश्नचिन्ह लगाते है उन्होंने श्रीराम सेतु को तोड़ने का काम किया। अब जबकि मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बन रहा है तो कांग्रेस के नेताओ के पेट में दर्द हो रहा है कांग्रेस नेता का बयान शर्मसार करने वाला है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने धन संग्रह की जानकारी मांगने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट