Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस नेता ने बागेश्वर धाम को कहा राजनीतिक धाम, तो ये क्या बोल गए मंत्री विश्वास सारंग, जाने क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता ने बागेश्वर धाम को कहा राजनीतिक धाम

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ नजर आ रहा है। गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम को राजनीतिक धाम बताया था साथ ही कहा था कि वह भाजपा का प्रचार करते हैं यह बयान उन्होंने पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर के साथ में खड़े होकर दिया था

गोविंद सिंह के इस बयान को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है कहा है कि कांग्रेस के नेता हर समय हिंदू संतो, धर्माविलंबिओं और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते आ रहे हैं।मुंह में राम बगल में छूरी कांग्रेस का एजेंडा है।कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए हलफनामा दिया था।कांग्रेस ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर राम सेतु तोड़ने का षडयंत्र किया था।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दुनिया भर में हिंदू धर्म को भगवा आतंकवाद की उपाधि दी थी। सारंग ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री का जमकर समर्थन किया। कहां की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुनियाभर में हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।शास्त्री लोककल्याण के लिये धार्मिक आयोजन कर रहे हैं, उनपर इस तरह की टिप्पणी करना दूर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।

आखिर संतो को कांग्रेस, भाजपा में क्यों बांटा जा रहा है- पूरे देश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भागवत कथा और राम कथा करते हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं.बीते दिनों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा जबलपुर के पनागर में हुई थी. जिसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी के विधायक इंदु तिवारी ने करवाया था.

शास्त्री ने मंच से इंदु तिवारी की तारीफ की थी। हालांकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लीडरों के वहा कथा का आयोजन कर आ चुके हैं। बीते तीन-चार दिन पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए थे। विदिशा में धीरे में कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है।वही पंडोखर धाम सरकार के पीठाधीश्वर की बात की जाए तो उन्होंने बीते दिनों कांग्रेस अटेर से विधायक की घोषणा कर दी थी। दरअसल उन्होंने पर्चा निकाला और कहा कि हेमंत कटारे फिर कांग्रेस से विधायक होंगे। बीते 1 दिन पहले पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के साथ में खड़े हुए नजर आए। इसी दौरान गोविंद सिंह ने शास्त्री पर सवाल खड़े किए थे।

मैहर में कथा कैंसिल होने के बाद फिर एक बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में आए -मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा था कि आने वाले 3 मई से मैहर में भव्य राम कथा का आयोजन किया जाना है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राम कथा का वाचन करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में कथा का आयोजन कैंसिल होता है।

बताया जा रहा है कि नारायण त्रिपाठी ने कुछ दिनों पहले नई पार्टी का ऐलान कर दिया था। और कहा था कि वह विंध्य क्षेत्र में नई पार्टी से 30 विधायकों को उतारेंगे। भारतीय जनता पार्टी का संगठन विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान से नाराज है। ऐसे में लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कथा कैंसिल होने का यही कारण है लेकिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी करते हुए कहा था कि अधिक व्यस्तता ओं के कारण कथा का आयोजन आगे बढ़ा दिया गया है।आने वाले जनवरी में भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट