Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Congress Foundation Day: कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

इंदौर। आज कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। एक अंग्रेज अधिकारी ए ओ ह्यूम ने सन 1885 में इसकी स्थापना की थी और बाद में आजादी के आंदोलन में इस पार्टी ने अहम रोल निभाया था। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के 51 जमीनी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 136 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के 51 जमीनी र्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने की शपथ ली गई। शहर के 85 वार्डो में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव संजय शुक्ला के नेतृत्व में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा रीगल चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का तिरंगा दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया।

जनता के हितों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। राष्टीय कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा से संघर्ष करने वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि श्रीमती सोनिया गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएंगे और भाजपा के खिलाफ जनता के हितों की लड़ाई लड़ेंगे और भाजपा की केंन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे साथ ही होने वाले नगर निगम चुनाव में बिना गुटबाजी के पार्टी जिसे भी टिकिट देगी उसे जिताने का संकल्प लिया गया।
देवेन्द्र सिंह यादव और संजय शुक्ला ने बताया की शहर के 85 वार्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वर्ष भर जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट