Congress on Rajasthan Election: नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान(Rajasthan) कांग्रेस की प्रमुख कमेटी का एलान कर दिया है। राजस्थान(Rajasthan) चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रमुख कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और इनके घोर विरोधी सचिन पायलट को भी जगह मिली है। पार्टी ने गोविंद राम मेघवाल को कैंपेट प्रमुख बनाया है। घोषणा- पत्र कमेटी की जिम्मेदारी सीपी जोशी संभालेंगे। वहीं, कोर कमेटी में संयोजक सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय, मोहन प्रकाश को जगह मिली है।
समन्वय समिति में अशोक गेहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीया, मोहन प्रकाश, गिरिजा व्यास, नारायण सिंह, डॉ. बीडी. कल्ला, डॉ. चंद्रभान, रघुवीर सिंह मीना, नमो नारायण मीना, रघु शर्मा, हेमाराम चौधरी, परसादी लाल मीना, उदयलाल आंजना, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, भंवर सिंह भट्ट, ताराचंद भगोर, शांति धारीवाल, गुरुमीत सिंह कुन्नर, मंजू देवी मेघवाल, महेंद्र चौधरी, दिनेश खोड़निया शामिल हैं।
कैंपेन कमेटी में शामिल नेता
अशोक चांदना- उपाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा- कनवेनर, दानिश अबरार- को-कनवेनर, चेतन डूडी- को-कनवेनर, प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, कृष्णा पूनिया, गणेश गोगरा, रामलाल मीना, वैभव गहलोत, महेंद्र गेहलोत, घनश्याम मेहर, गजेंद्र सिंह सांखला, किशन लाल जेदिया, जगदीश श्रीमाली, राखी गौतम, हेम सिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, यशवीर शूरा, नीतू कंवर भाटी शामिल हैं।