Mradhubhashi
Search
Close this search box.

CM शिवराज- अगले ओलिंपिक में हमारी बेटियां जरूर गोल्ड लाएंगी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर भारतीय महिला हाकी टीम को भोज कराया। इसके बाद महिला खिलाड़ियों ने सीएम के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पेड़ लगाया है। फिर भोपाल के मिंटो हॉल में इनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मैं रोज 1 पेड़ लगाता हूं आज मैंने अपनी हॉकी टीम की बेटियों के साथ पेड़ लगाया है, यह पेड़ बेटियों के समर्पण कर्मठता और परिश्रम की याद दिलाते रहेंगे।

पौधरोपण के बाद सीएम मिंटो हॉल में सम्मान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के कोच तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

सीएम ने इस दौरान कहा कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपने कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियां जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के ओर भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएं बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट