Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदिरा गांधी की 37 वी पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण दी श्रद्धांजलि

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज ही के दिन 1984 में उनके सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। देश भर में आज इंदिरा गांधी को कई नेताओं और ख्‍यातनाम हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। वही उज्जैन के शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। 

इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्‍य तिथि पर शहर कांग्रेस द्वारा फ्रीगंज स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर उन्हें कई तरह की राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। राजनीति की नब्ज को समझने वाली इंदिरा मौत की आहट को तनिक भी भांप नहीं सकीं और 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें गोली मार दी।

दिल्ली के एम्स ले जाते समय उनका निधन हो गया। इंदिरा की राजनीतिक विरासत को पहले उनके बड़े पुत्र राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया और अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी उससे जुड़े हैं। आज देश और विदेश में इंदिरा के नाम से कई इमारतें, सड़कें, पुल, परियोजनाओं और पुरस्कारों के नाम जुड़े हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन यादव ने इंदिरा गांधी को प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि वह नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण हैं। इंदिरा गांधी को याद कर उनके संकल्प को पुनः दौहराया है । 

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट