इंदौर। चार लड़कियों के जन्म लेने के बाद ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित किया कि महिला की मानसिक हालत खराब हो गई। जिसके बाद गली-गली भटकने वाली महिला ने लड़के की चाह में ढाई साल के बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की।
मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र इलाके का है, यहां पर ढाई साल के बच्चे को एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रही थी। लेकिन फिर पकड़ाए जाने के डर से महिला बच्चे को वहीं छोड़ कर भाग खड़ी हुई। जिसके अगले दिन महिला मालवीय नगर में घूमती दिखाई दी। कॉलोनी की महिलाओं ने उसे पकड़ कर मारपीट की। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर महिला के साथ मारपीट करने वालों पर भी प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि प्राप्त जानकारी के अनुसारी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इंदौर से मृदुभाषी के लिए चंकी बाजपेई की रिपोर्ट।