Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री मदद योजना -झाबुआ के परिपेक्ष्य में मदद योजना अंतर्गत बर्तन सामग्री का वितरण

झाबुआ। अर्चित अरविन्द डांगी/ रतलाम झाबुआ जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होकर यहां पर जन्म एवं मृत्यु आदि संस्कारों पर कार्यक्रमों की परम्परा अनिवार्य रही है।

जन्म उत्सव, मृत्यु भोज कार्यक्रमों में अनाज एवं बर्तन सामग्री किराया में लगभग 10 हजार से 12 हजार रूपए का व्यय होना एक आम बात है। इस समस्या को शासन द्वारा मुख्यमंत्री मदद योजना के अंतर्गत बर्तन आदि की व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से निःशुल्क आवश्यक बर्तन उपलब्ध करवाना निश्चित किया गया है।

प्रत्येक ग्राम में बर्तन सामग्री क्रय हेतु 25 हजार रूपए की राशि ग्राम पंचायतों को प्रदान की गई है। समिति द्वारा निर्धारित क्रय नियमों के अनुसार बर्तन क्रय किए गए है। इन सामग्री को ग्राम पंचायत द्वारा अपने स्टाक रजिस्टर में संधारित किया गया है। यह सामग्री पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत की स्थाई सम्पत्ति रहेगी एवं जिस परिवार को भी इन आयोजन में बर्तन की आवश्यकता होगी उन्हे ग्राम पंचायत निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा।

अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट