Chandrababu Naidu Scam: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घोटाले के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार हुए हैं। इन्हें स्किल डेवलपमेंट योजना में करोड़ों रुपए के घोटले का मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीआईडी की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग के मामले में केस दर्ज किया है। Read More
पूर्व सीएम खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। वैसे, चंद्रबाबू नायडू अब भी देश के टॉप-5 अमीर विधायकों में एक हैं। ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
Chandrababu Naidu: मौजूद समय में वह आंध्रप्रदेश के चित्तूर की कुप्पम सीट से विधायक हैं। इन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव के हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 668.57 करोड़ रुपए बताई है। इनसे संपत्ति के मामले में देश में 3 विधायक ही आगे हैं। ये तीनों विधायक भी दक्षिण के हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक चंद्रबाबू पर सिर्फ 15 करोड़ रुपए की देनदारी है। इनके पास 545 करोड़ रुपए की हेरिटेज फूड्स लिमिटेड कंपनी में हिस्सेदारी है। इनके पास इस कंपनी के 1,06,61,652 शेयर हैं। 2019 के चुनावी हलफनामे के वक्त एक शेयर की कीमत 511.90 रुपए थी। हालांकि इस समय शेयर की वैल्यू घटकर 272 रुपए है।
29 करोड़ की कॉमर्शियल बिल्डिंग
Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू के पास विजया बैंक के 100 शेयर हैं। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार इस बैंक के खाते में उनके 45 लाख रुपए थे। उनकी पत्नी के खाते में 16 लाख रुपए थे। पूर्व सीएम और उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ रुपए के जेवारात और रत्न हैं। 45 करोड़ रुपए की कृषि भूमि, 29 करोड़ कॉमर्शियल बिल्डिंग और 19 करोड़ रुपए की आवासीय बिल्डिंग है। कुल 94 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
ये हैं टॉप-5 सबसे अमीर विधायक
Chandrababu Naidu: देश के सबसे अमीर विधायक कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1413 करोड़ रुपए की है। कर्नाटक ही के एच. पुत्तुस्वामी गौड़ा दूसरे नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति 1267 करोड़ रुपए की है। तीसरे सबसे अमीर विधायक कर्नाटक के प्रियकृष्णा हैं। इनकी संपत्ति 1156 करोड़ रुपए की है। पांचवे नंबर पर गुजरात के विधायक जयंतीभाई सोमभाई पटेल हैं। इनकी संपत्ति 661 करोड़ रुपए है।