Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बिल्डर ने डॉक्टर से लिए 7 फ्लैट्स के बदले 2.50 करोड़, कब्जा नहीं दिया

इंदौर। शहर में नटवर भूमाफिया किसी को भी टोपी पहनाने से नहीं चुकते। आए दिन इस तरह की कई शिकायतें मिलती है। इसमें कई नामी लोगों को भी ठगी का शिकार बना लेते है। ताजा मामले में फरियादी डॉक्टर अनिल कुमार दशोरे पिता हुकुमचंद दशोरे निवासी 86 आलोक नगर कनाड़िया की रिपोर्ट पर आरोपी राजीव अग्निहोत्री और अशोक जैन निवासी डायमंड कॉलोनी के खिलाफ धारा 420 और 406 का प्रकरण दर्ज किया गया है।

30 माह से 3 साल का हुआ था करार

डॉक्टर अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजीव और अशोक जैन की साझेदारी में पुष्प रतन रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खजराना में भवन बनाया जा रहा था। इसमें डॉक्टर अनिल कुमार को 7 फ्लेट्स 30 माह से 3 वर्ष की अवधि में देने का करार किया गया था। इसके एक फ्लैट के 28 लाख रुपए दोनों भू-माफियाओं ने चेक से प्राप्त किए और अन्य फ्लैट के 17 सौ रुपए अथवा 2350 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 2 करोड़ 50 लाख रुपए ले लिए। मगर 7 फ्लैट्स में से एक का भी अब तक पजेशन नहीं दिया और ना ही रुपए लौटाए जा रहे हैं।

जान से मारने की दी धमकी

डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामला 1 जून 2010 का है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट कनाड़िया थाना के अलावा पुलिस अधिकारियों को कई बार की गई मगर पुलिस ने अब जाकर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार फरियादी महेंद्र पिता अजय जैन निवासी एरोड्रम की शिकायत पर आरोपी मनोज पिता हरीश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी महेंद्र जैन में पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज सोनी ने किसी और का प्लॉट अपना बताकर उसे बेचने का सौदा किया और बयाने के तौर पर 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में पता चला कि प्लॉट किसी और का था। पैसे मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट