गुना। एबी रोड पर आज सुबह एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की जान चली गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया है। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुना जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना के लिए कार चालक को जिम्मेदार बताया है।
हादसा सुबह लगभग 10 बजे कुशमौदा चौकी जाने वाले मार्ग पर हुआ। इस दौरान कुशमौदा निवासी नंदिनी और अजय सेन कैंट से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान भाई-बहन बुरी तरह जख्मी हुए। थोड़ी देर बाद नंदिनी की मौत हो।
परिजनों ने बताया कि नंदिनी ब्यूटी पार्लर चलाती थी और अजय एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करती थी। हादसे के दौरान वह अपने मामा के घर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।