Mradhubhashi
Search
Close this search box.

तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें बर्बाद कर दिया है : यति नरसिंहानंद गिरि

गाजियाबाद जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विरोध किया है। उन्होंने हिंदुओं से कहा, ”तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।

नरसिंहानंद ने कहा कि एक बहुत बड़ा अभियान इस देश में चल रहा है तिरंगे के नाम पर। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। इसका मालिक है सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान। दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिंदू हैं। आइये सुनते हैं कि नरसिंहानंद ने आगे अपने विवादित बयान में क्या कहा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने नरसिंहानंद गिरि पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बता दे आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की पहल की। उत्तर प्रदेश में भी हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी में 11 से 17 अगस्त तक 4 करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाने हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट