Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बांदा में यमुना में नाव पलटी, 50 लोग सवार थे: 30-40 लोग लापता, चार शव बाहर निकाले

बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 40 से 50 लोग सवार थे। इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं।

गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव निकाल चुके हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 50 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट