////

मोदी को सत्यानाशी कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला बहाया नाले में

दिग्विजय सिंह पुतला

इंदौर. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन जाहिर करते हुए दिग्विजय सिंह के पुतले को खान नदी में बहाकर विरोध प्रदर्शन किया।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के दिए गए प्रधानमंत्री मोदी पर सत्यानाशी वाले बयान को लेकर अब राजनीति गर्माती हुई नजर आ रही है, इसी के चलते इंदौर में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला बनाकर खान नदी में बहा दिया। और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने नाले में दिग्विजय सिंह का पुतला बहाकर उसपर पत्थर भी फैंके। राजेश शिरोड़कर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में कई अच्छे कार्य किए गए हैं। ऐसे अच्छे कार्य करने वाले प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले नेताओं को छोड़ा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस का ही सत्यानाश कर दिया है।