Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन

उज्जैन। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। जैन का निधन देर रात को हुआ। आज शाम चार बजे दशहरा मैदान से अंतिम शव यात्रा निकाली जाएगी और चक्रतीर्थ शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मालवा के दिग्गज राजनेता थे

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का जन्म 17 नवम्बर 1934 को हुआ था। पहली बार उन्होंने 1972 में चुनाव प्रकाश चंद्र सेठी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 1977 में उज्जैन उत्तर से पहला चुनाव जीते थे। 1980 में उज्जैन दक्षिण से और 1985 में देवास से भी चुनाव लड़ा था। 1990 से 1998 तक महिदपुर से लगातार विधायक चुने गए। साल 2005 में उनको भाजपा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया था। साल 2007 में वे सामान्य निर्धन कल्याण आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद साल 2011 से2017में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे ।

19 महीने मीसा बंदी में बंद रहे

बाबूलाल जैन19 महीने मीसा बंदी के तहत जेल में बंद रहे थे। 1992 में बाबूलाल जैन को सिंहस्थ का प्रभारी मंत्री बनाया गया था। 2004 में उनको सिहस्थ की स्थानीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संघठन मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया। बाबूलाल जैन 1977 से 1980 तक शिक्षा मंत्री और 1990 से 1992 तक वाणिज्यिक कर मंत्री के पद पर रहे। वे मध्य प्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के फाउंडर ट्रस्टी भी थे।

वे अपने पीछे परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। बाबूलाल जैन की अंतिम यात्रा में सीएम शिवराज सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गिज नेता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट