Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को भाजपा ने किया याद, जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

भोपाल। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती के अवसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हे श्रद्धालि दी गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दोनों ही नेताओं ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता सुंदरलाल पटवा ने संगठन के अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया था।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्व. सुंदरलाल पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं, उसके लिए पटवा जैसे कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। आज हम साधन और सुविधाओं से संपन्न है, लेकिन उस समय विपरीत परिस्थितियों में ठाकरे जी, कैलाश जोशी जी और पटवा जी जैसे नेताओं ने संगठन को खड़ा किया। जनसंघ को ठाकरे जी, राजमाता जी ने मजबूत कर कैडर बेस संगठन बनाया। पटवा जी ने भाजपा को ‘‘कैडर बेस’’ से ‘‘मास बेस’’ पार्टी बनाने में अहम योगदान दिया।

वही प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सुंदरलाल पटवा का स्मरण करते हुए कहा कि पटवा जी छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। वे अपने कार्य को लेकर प्रतिज्ञ थे। उन्होंने शासन और संगठन के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार को एक अच्छा नेतृत्व दिया। वहीं पार्टी अध्यक्ष के नाते उन्होंने आदर्श कार्यकर्ताओं की श्रृंखला तैयार की।

आपको बता दें सुंदरलाल पटवा दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार वे जनता पार्टी की ओर से 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980 तक तथा दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

मृदुभाषी के लिए भोपाल से मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट