Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा नेता सत्तन ने प्रदेश प्रभारी राव के बयान पर साधा निशाना और कविता के जरिए दर्द किया बयां

इंदौर। मप्र भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के बयान पर इंदौर में सियासत लगातार गरमाती जा रही है। एक तरफ जहां इंदौर में कांग्रेस ने विरोध करते हुए राव का पुतला दहन किया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व कवि सत्यनारायण सत्तन ने अपने अनूठे अंदाज में मुरलीधर राव पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कविता के माध्यम से राव के बयान पर उन्हें जवाब दिया हैं।

सत्तन का मुरलीधर राव को जवाब

दरअसल, कुछ दिनों पहले पी. मुरलीधर राव ने अपने एक बयान में कहा था कि ब्राह्मण-बनिए हमारी जेब में है। उनके इस बयान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में सियासत गरमाने लगी है। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने अपने अनूठे अंदाज में मुरलीधर राव को जवाब दिया है। उन्होंने मुरली की धुन एक कविता लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने कविता के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी याद दिलाई है।

कविता के इस अंदाज में जवाब

मुरली की धुन
ब्राह्मणों ओर बनियों को जेब में लिए फिरते,
भाजपा के महासचिव मुरलीधर राव जी।
नड्डा ने तो गड्ढा खोद हिमाचल में,
आप किस बूते पर दिखा रहे ताव जी।
ब्राह्मण अटल जी ने भाजपा को अटल किया,
एक वोट तक का नहीं किया भाव-ताव जी।
अपनी जेब में चाहे जितना भी भरो आप,
लेकिन भाजपा को डुबावो मत नांव जी
मुखर्जी और उपाध्याय दोनों ही ब्राह्मण थे,
आप की जेब में वो दोनों ही समा गये।
मोदी की गोदी में महा सचिव बने, आप
शिवराज की मेहनत धूल में मिला गये।
भारी भरकम पाकिट में जो अहंकार भरा,
उसी अहंकार के गड्ढे में रमा गये।
भाजपा को जनता ने सम्मान सौंपा था
आप उस मान को मिट्टी में मिला गए।

कांग्रेस जला चुकी है पुतला

उल्लेखनीय है कि राव के बयान का विरोध इंदौर में शहर कांग्रेस भी कर चुकी है। मंगलवार को शहर कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुरलीधर राव के बयान का विरोध करते हुए कार्यालय के बाहर ही रोड पर राव का पुतला जलाया था। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने राव पर जमकर निशाना भी साधा था। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भगवान से राव को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट