Mradhubhashi

बिहार में ओडिशा पुलिस का एक्शन, मनी लांड्रिंग में BJP नेता गिरफ्तार

बिहार में ओडिशा पुलिस का एक्शन, मनी लांड्रिंग में BJP नेता गिरफ्तार

BJP Leader Arrested: ओडिशा पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले में छापेमारी की है। यहां से ओडिशा पुलिस ने BJP नेता बीएम अमरेश को गिरफ्तार किया है। मनी लांड्रिंग के मामले में नेता की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।

यह गिरफ्तारी मुंगेर की मुफ्फसिल थाने की पुलिस की मदद से हुई है। बीएम अमरेश पर ओडिशा में डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इनके खिलाफ खगड़िया और रायपुर में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। नेता बीएम अमरेश रायपुर मामले में भी सजायाफ्ता हैं।

बिहार में ओडिशा पुलिस का एक्शन, मनी लांड्रिंग में BJP नेता गिरफ्तार
बिहार में ओडिशा पुलिस का एक्शन, मनी लांड्रिंग में BJP नेता गिरफ्तार

जदयू ने बोला हमला

बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के बाद जदयू ने बीजेपी पर हमला बोला है। जदयू ने ट्वीट किया- बिहार के भाजपा नेताओं के साथ दिख रहा ये ठग भाजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएम अमरेश है। जिसको उड़ीसा पुलिस ने डेढ़ करोड़ डकारने के आरोप में बीती रात को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ खगड़िया एवं रायपुर में ही मामला दर्ज है। इस ठग की क्रिमनल और अधिक दिखाएं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट