भोपाल बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।बीजेपी से महिला बाल विकास की पूर्व मंत्री रही अर्चना चिटनीस ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नया फ़रेब कांग्रेस ने प्ररंभ किया, यह नारी सम्मान नही यह कि कांग्रेस कल्याण की योजना है।कांग्रेस की 15 महीने की किसानों का कर्ज माफ नही हुआ।इसी के चलते सिंधिया सहित कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए।जो कांग्रेस के लोग महिलाओं को टंच माल और बेवकूफ महिला कहते है। ऐसे शब्द उपयोग कांग्रेस करती आ रही है वो क्या महिलाओं का सम्मान करेगी।शिवराज सरकार सरकार की ,बेटी योजना ,प्रोत्साहन योजना वह कांग्रेस ने बंद कर दी।

जिस कांग्रेस सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना बंद कर दी हो,वो अब नारी सम्मान की बात कर रही है।कांग्रेस ने कहा बजट का 40 प्रतिशत महिलाओ के लिए करेगे। महिलायों को कुछ नही मिला।मोदी ने प्रधानमंत्री बनते है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सबसे पहले दिया।बीजेपी सरकार में महिला सशक्तिकरण हुआ है महिलाओ की मृत्यु दर कम हुई है ।मध्यप्रदेश में 43 लाख बेटिया लाडली लक्ष्मी बानी है।बीजेपी सरकार में बहने सरपंज , पंच बनी और 17 हज़ार बहने स्वम सहायता समूह से सशक्त बनी है।वही कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि 4-4 हज़ार बेरोजगारी भत्ता देंगे।
जो अभी तक नही दिया।एक ही विधानसभा में 20 लाख रुपए सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं में बांटे गए।तो पूरे मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में कितना पैसा बांटा, सशक्त बनाने के लिए।कमलनाथ सरकार में ट्राइबल के बच्चो को आवास का किराया तक नही दिया।कमलनाथ दादा तुम कैसे महिला का सम्मान करते हो कांग्रेसियों की मानसिकता कुत्सित हो गई है।कमलनाथ तुम्हारा दिग्विजय सिंह महिलाओं को टंच माल,सज्जन सिंह महिलाओं को बच्चा पौदा करने की मशीन कहते है।
प्रेस कॉन्फस में मौजूद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इमरती देवी ने कहा मुझे भरे मंच से कांग्रेस के लोग ने आईटम कहा था।कमलनाथ जिस तरह महिलाओं का अपमान किया है उस तरह महिला उनका साथ नही देंगी।कमलनाथ क्या महिलाओं का सम्मान करेंगे।