भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। लेकिन तहज़ीब के इस शहर की सड़के जान लेवा स्टंट का अड्डा बनते जा रही है। यह वीडियों माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाई गई अटल पथ सड़क का है। जहां पर एक बाइक सवार तेज़ रफ़्तार में स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन स्टंट हादसे में बदल गया, स्पोर्ट्स बाइक अनबैलेंस होकर गिरी, जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि सड़कों पर स्टंट दिखाना कितना खतरनाक सिद्ध हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भोपाल का कहा जा रहा है, लेकिन क्राइम भाषी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।