Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शिवराज का बड़ा बयान, सरकार के खिलाफ रची जा रही है साजिश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा हमारी सरकार के खिलाफ अभियान चला हुआ है। ऐसे तत्व मौजूद हैं जो समाज को तोड़ना चाहते हैं। हमारे खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। हमारी सरकार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम इससे विचलित नहीं होंगे। एमपी को आइडियल प्रदेश बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री का इशारा प्रदेश की घटनाओं की तरफ था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी दफ्तर में कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री का इशारा प्रदेश में घटी घटनाओं की तरफ था। इंदौर, उज्जैन, नीमच, रीवा में घटी घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने यह अंदेशा जताया है। दसअसल इन घटनाओं को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप भी लगाया कि मध्यप्रदेश धीरे धीरे देश में अपराध की राजधानी बन रहा है। इसकी मुख्य वजह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का इस ओर ध्यान नहीं देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री वसूली और अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने में लगे हैं।

दिग्विजय ने लगाए गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह ने कहा नरोत्तम मिश्रा गृहमंत्री के साथ जेल मंत्री भी हैं। वो फर्जी एफआईआर पर लोगों को गिरफ्तार कराते हैं और फिर जेल में प्रताड़ित कराते हैं।उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा एक शुक्ला परिवार के लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है और सीवर का पानी पिलाया गया। दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि आपने गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि रिवॉल्वर का लाइसेंस चाहिए, तीन लाख रुपए में मिल जाएगा। उन्होंने आगे कहा इसी वजह से 4 से 5 महीने पहले इंदौर, मंदसौर, उज्जैन में सांप्रदायिक घटनाएं हुई थीं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन राज्य सरकार नहीं कर रही है। इस पर पीआईएल भी इंदौर हाई कोर्ट में दायर की हुई है। राज्य सरकार को नोटिस भी मिला है, सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट