Mradhubhashi
Search
Close this search box.

BIG BREAKING: इंदौर जू से रहस्यमय तरीके से गायब हुआ तेंदुआ, जू के कर्मचारियों में मचा हड़कंप

इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से तेंदुए के गायब होने की सूचना मिली है। बतादें कि तेंदुए को  बुरहानपुर से इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। बताया जा रहा है कि वन कर्मचारियों ने तेंदुए को शिफ्टिंग करने के लिए रात में पिंजरे में ही रखा था, लेकिन जब कर्मचारियों ने पिंजरा खोला तो तेंदुआ गायब था। वन अधिकारीयों ने बताया कि बारिश के चलते पिंजरे को कपड़े से ढंककर रखा था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।  

इंदौर जू से रहस्यमय तरीके से गायब हुआ तेंदुआ

बुरहानपुर से लाया गया था तेंदुआ

शिफ्टिंग करने के लिए रातभर पिंजरे में ही था तेंदुआ

जब कर्मचारियों ने पिंजरा खोला तो तेंदुआ था गायब

तेंदुए के दोनों पैरों में लगी है चोट

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे ज़ू

जू के कर्मचारियों में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट