Mradhubhashi
Search
Close this search box.

BIG BREAKING: जोबट उपचुनाव में जीती भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत जीती

अलीराजपुर। प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा की सुलोचना रावत ने जीत दर्ज कर ली है। सुलोचना ने कांग्रेस के प्रत्याशी महेश पटेल को हराकर यहां विजयी पताका फहराई है। सुलोचना ने यहां महेश मटेल को करीब 5 हजार वोटों से हरा दिया है। यहां के रुझान भाजपा के पक्ष में आने के बाद भाजपा के कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता लगातार उत्साहित दिख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी उपचुनाव के परिणामों के रुझान आने के बाद जश्न मनाया। बता दें कि भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट पर भी भारी मतों से बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पटेल 70 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल यादव यहां से आगे चल रहे हैं। रैगांव विधानसभा में भी भाजपा आगे चल रही है।

जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत जीती

जोबट विधायक बनी भाजपा की सुलोचना रावत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरु किया जश्न मनाना

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई थी सुलोचना रावत

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट