भोपाल। क्राइम ब्रांच ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये का माल बरामद कर महिला चोर समेत 5 लोगो को गिरफ्तार किया है।
एएसपी अंकित जायसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की गिरोह की महिला सदस्य घरों की रैकी करती थी।ये महिला सदस्य समान बैचने समेत अन्य तरीकों से घरों की रेकी करके अपने साथियों को जानकारी देती थी। इनसे 12 लाख 50 हजार रुपए के सोने चांदी का समान बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े गिरोह के अधिकतर सदस्य अशिक्षित हैं। वहीं आरोपियों में ज्वेलर्स भी शामिल है जो सामान को ठिकाने लगाने का काम करता था। आरोपियों से पुछताछ में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।