Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bharat Jodo Yatra: जालंधर में यात्रा का जोरदार स्वागत, राहुल गांधी से मिले सिद्धू मूसेवाला के पिता

Bharat Jodo Yatra: जालंधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर 3 बजे शुरू हो गई। राहुल गांधी जालंधर शहर के खालसा कॉलेज से पैदल चलेंगे। पहले यह यात्रा सुबह 6 बजे फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से चलनी थी। यात्रा को अभी टी-ब्रेक के लिए रोका गया है। यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता भी पहुंचे। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को राहुल गांधी के पास ले गए थे। राहुल ने यात्रा के बीच उनका हाथ थामा और उन पर गिरे फूल खुद अपने हाथ से हटाए।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा स्थगित

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौधरी के निधन के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। राहुल गांधी भी उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। राहुल कांग्रेस सांसद के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

बीच शहर राहुल का जोरदार स्वागत

राहुल गांधी पैदल खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक पहुंचे। जहां से रेलवे रोड पर उनके साथ काफी संख्या में लोग चल रहे थे। वहां पर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत सुशील रिंकू ने किया। उससे आगे यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने किया। यात्रा शहर के बीच पहुंची तो राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। वहां से होती हुई यात्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट