Bharat Band: दिल्ली के आसपास सिमट कर रह गया किसान नेताओं का भारत बंद, जाने ताजा अपडेट्स - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

Bharat Band: दिल्ली के आसपास सिमट कर रह गया किसान नेताओं का भारत बंद, जाने ताजा अपडेट्स

Start

नई दिल्ली। लंबे समय से तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आयोजन किया है। प्रदर्शनकारियों के जुटने और जाम लगाने की वजह से दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाला गाजीपुर बॉर्डर बंद हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर पर भी जाम लगा हुआ है। दिल्ली-अमृतसर रेल रूट पर भी किसान धरना दे रहे हैं।

शाम 6 बजे तक रहेगा भारत बंद

किसानों के देशव्यापी बंद का असर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक चलेगा। अंबाला में भी किसानों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया है। इस वजह से करनाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मुसाफिर फंस गए हैं।

पंजाब में कई जगह रहा बंद

पंजाब में कई जगहों पर बंद की खबरें आ रही है। फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग भी किसानों ने रोक दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का हरियाणा में भी काफी असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश की सब्जी मंडियों, बाजार और सड़कें खाली दिखाई दे रहे हैं। किसान सब्जियां लेकर मंडी नहीं पहुंचे और खरीददारों को वापस लौटना पड़ा।