Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बड़नगर कांग्रेस विधायक का रेपिस्ट बेटा गिरफ्तार, जमानत के लिए लगाए फर्जी दस्तावेज

इंदौर। शहर में रेप के मामले में फरार चल रहे बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण ने फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत ली थी, इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। पुलिस-प्रशासन ने जांच में दस्तावेजों को गलत पाया। करण पर 15 जनवरी को एक और केस दर्ज कर दिया। इसके बाद से ही करण फरार चल रहा था।

उज्जैन के बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महू की एक युवती ने महिला थाने में रेप का केस दर्ज कराया था, इसके बाद करण लगातार जमानत की कोशिश कर रहा था, बाद में उसने बड़नगर के डॉक्टर देवेन्द्र स्वामी की मदद से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाए। कोर्ट से जमानत मिल गई थी। पीड़िता ने इस मामले में कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को शिकायत की थी। जब दस्तावेजों की जांच हुई तो वे गलत पाए गए, बाद में करण और डॉक्टर देवेन्द्र स्वामी पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। वह फरार चल रहा था, उस पर 5 हजार का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक करण ने फरारी के दौरान रंग पंचमी खुलकर मनाई थी। बड़नगर में एक आयोजन में शामिल हुआ था। यहां स्टेज पर भी उसने लोगों के साथ फोटो लिए थे। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ट्रिप पर राजस्थान भी गया। करण पर केस दर्ज कराने वाली पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट