अशोकनगर। अशोकनगर में जैसे-जैसे निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के संकेत मिल रहे हैं उसी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदार सक्रिय होते जा रहे हैं। सभी दावेदार अपनी दावेदारी प्रमुखता से जताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों कुछ ऐसा ही नजारा शहर के स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल मैरिज गार्डन में देखने को मिला था।
निकाय चुनाव के लिए दावेदारी
अग्रवाल मैरिज गार्डन में आयोजित हुए कार्यक्रम को यहां भारतीय जनता पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए पार्टी में टिकट की दावेदारी जता रहे दो नेताओं महेंद्र भारद्वाज और प्रमेन्द्र तायड़े जार्ज के द्वारा आयोजित किया गया था। जब मृदुभाषी ने इन दोनों से चर्चा की तो इन्होंने बताया कि यह आयोजन पार्टी से हटकर व्यक्तिगत है।
कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। उक्त मिलन समारोह को न गर पालिका अध्यक्ष पद के दो दावेदारों ने संयुक्त रुप से आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंध वाले कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज और युवा नेता प्रमेंद्र तायडे जार्ज थे।दोनों ही अशोकनगर नगर पालिका में भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रहे हैं और अपनी सशक्त दावेदारी जता रहे हैं।