Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ashok Nagar: शिक्षक ने पत्नी और पुत्रियों पर चाकू से हमला कर खुद को किया आग के हवाले

अशोकनगर: अशोकनगर के मुंगावली कस्बे में पारिवारिक कलह के चलते एक शिक्षक ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी सहित दो लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

घरेलू विवाद में उठाया खौफनाक कदम

अशोकनगर में घरेलू झगड़े से आजीज आकर एक शिक्षक ने दिल दहलाने वाला कदम उठाते हुए अपने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पेशे से शिक्षक इस शख्स ने अपनी पत्नी और दो पुत्रियों पर पारिवारिक कलह के चलते चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया।

आरोपी शिक्षक श्रीराम दुबे अपने परिवार के साथ मुंगावली के शासकीय अस्पताल में अस्पताल परिसर में रहता था। शिक्षक की पत्नी इस अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ है। घर में विवाद के पास शिक्षक ने इस वारदात को अंजाम दिया। चारों की हालत गंभीर होने पर उनको मुंगावली के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है।

5 महीने से हो रहा था विवाद

शिक्षक की घायल बेटी ने बताया की अचानक पापा ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला काट दिया। जब मम्मी दोनों बच्चों को बचाने के लिए आई तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। उसके बाद पापा अंदर कमरे में गए और तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया और दरवाजा तोड़कर बाहर आ गए।

वहीं इस मामले में शिक्षक श्रीराम दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसने बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो गए हैं और पिछले 5 महीनों से घर में ज्यादा कलह हो रहा था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में इस वारदात की वजह गृहकलह को बताया है और कहा है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट