Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Arvind Trivedi: रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Arvind Trivedi: छोटे परदे पर रामानंद सागर की रामायण में रावण का जीवंत रोल अदा करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

लंबे समय से थे बीमार

83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर मंगलवार को हुआ। अभिनेता अरविंद लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हार्टअटैक से उनका निधन हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक टीवी शो ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण का किरदार निभाकर वह काफी मशहूर हो गए थे।

लक्ष्मण ने दी रावण को श्रद्धांजलि

रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुनील ने ट्वीट किया, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।’ सुनील लहरी के अलावा भी कई फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

40 साल में 300 फिल्मों में किया काम

अभिनेता अरविंद त्रिवेदी की पहचान भले ही रामायण रे रावण से हो, लेकिन गुजराती फिल्मों के वह काफी दमदार अभिनेता थे। अपने 40 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था। सके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल में भी उन्होंने दमदार रोल किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट