Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जनप्रेमी विधायक जजपाल सिंह जज्जी की अपील – मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय लोगों की मदद करें

अशोकनगर। कोरोना काल में जनता के बीच सेवक बनकर हर कदम पर जनता के साथ डटे रहनेवाले जनप्रेमी लोकप्रिय विधायक जजपाल सिंह जज्जी, जो अपनी जान की परवाह किये बिना बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए खुद आगे आए। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ लोकप्रिय विधायक जजपाल सिंह जज्जी जी का आज जन्मदिन है। लेकिन अपने जन्मदिन पर उन्होंने लोगों से एक भावनात्मक अपील की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चाहे कोरोना काल हो, चाहे बाढ़ हो, दिन हो, चाहे रात हो, अपने सुख सुविधाओं को छोड़कर अगर कोई चेहरा जनता की मदद के लिए तत्पर रहता है तो वो हैं अशोकनगर के लोकप्रिय विधायक जजपाल सिंह जज्जी। ये वो नाम है जो मध्यप्रदेश की सियासत में केवल बयानबाजी और सत्ता की दावेदारी के लिए नहीं बल्कि अपने काम और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता हैं। जजपाल सिंह जज्जी ने कोरोना के कठिन काल में जनता की सेवा की। असहायों और गरीबो की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। जरुरत मंद को भोजन उपलब्ध कराने से लेकर हर तरह के संभव प्रयासों में वे खुद आगे रहे और लोगों की मदद करते रहे। स्वास्थ्य ख़राब होने से स्वयं अस्पताल में भी रहे लेकिन जनसेवा की भावना कम नहीं हुई।

बाढ़ में स्थित बिगड़ जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। ऐसे कठिन समय में भी जजपाल सिंह जज्जी ने खुद मोर्चा संभाला और बाढ़ के पानी में खुद जाकर राहत और बचाव कार्य किया और कई लोगों की जान बचायी। आज उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है लेकिन लोकप्रिय जनसेवक जजपालसिंह ने लोगों से अपील की है कि धूमधाम से जन्मदिन मानाने के बजाय लोग गरीबों की मदद करें और जनसेवा का कार्य करें। अपनी इन्ही सामाजिक व जनसेवी भावनाओं के चलते वे जनता के दिल में बसते हैं। आज उनके जन्मदिन पर मृदुभाषी परिवार की ओर से अनंत शुभकामनाएं व् अभिनन्दन।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट